जयपुर , अप्रैल 29 -- राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से जीतू मुंडा मामले में तत्काल एवं सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया हैं।
डॉ मीणा ने बुधवार को सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि जीतू मुंडा की बेबसी और पीड़ा देखकर कलेजा कांप उठा। एक गरीब आदिवासी के साथ कागजी खानापूर्ति के नाम इस तरह की प्रताड़ना किसी भी सभ्य समाज के माथे पर कलंक है।
उन्होंने कहा "मेरा ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से पुरजोर आग्रह है कि इस मामले में तत्काल और कठोरतम कार्रवाई की जाए। जीतू मुंडा का दर्द मेरा दर्द है, उनकी पीड़ा मेरी पीड़ा है। मेरा कर्तव्य है कि संकट की इस घड़ी में मैं उनके साथ खड़ा रहूं। मैं अपना एक महीने का वेतन उनके परिवार को समर्पित करूंगा।"उन्होंने कहा कि शीघ्र ही उन तक यह राशि पहुंच जाएगी। यह हम सबका दायित्व है कि भविष्य में वे स्वयं को असहाय न समझें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित