बीजापुर , मई 13 -- छत्तीसगढ़ के बीजापुर शहर के शांतिनगर इलाके में आबकारी विभाग ने अवैध शराब कारोबार पर कार्रवाई करते हुए एक किराना दुकान से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है।

टीम ने बुधवार को इसका खुलासा करते हुए बताया कि छापेमारी के दौरान 104 क्वार्टर रॉयल स्टैग व्हिस्की बरामद की। जब्त शराब की कुल मात्रा 18.72 बल्क लीटर बतायी गयी है।

आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शांतिनगर स्थित एक किराना दुकान में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। इसके बाद आबकारी आयुक्त और कलेक्टर के निर्देश पर टीम ने मौके पर दबिश दी। जांच के दौरान दुकान संचालक रामकांता मंडल के कब्जे से नॉन ड्यूटी पेड विदेशी शराब बरामद हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित