दंतेवाड़ा , नवंबर 20 -- छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल क्षेत्र में डिपॉजिट-14 के पिछले हिस्से में पहाड़ी का बड़ा भाग खिसकने से लोहा गांव जाने वाला मार्ग मलबे की चपेट में आ गया है। भूस्खलन के कारण सड़क पर बड़ी मात्रा में मलबा जमा हो गया है, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है।

शुक्रवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार, डिपॉजिट-14 के पीछे स्थित पहाड़ी से अचानक चट्टानों और मिट्टी का बड़ा हिस्सा खिसककर सड़क पर आ गिरा। इसके कारण लोहा गांव को जोड़ने वाले मार्ग पर मलबे का ढेर लग गया है और रास्ता बंद होने जैसी स्थिति निर्मित हो गई है। पहाड़ी में भूस्खलन की प्रक्रिया अभी भी धीरे-धीरे जारी है। पहाड़ी का हिस्सा लगातार खिसकने से आसपास के क्षेत्र में खतरा बना हुआ है। लगातार गिर रहे मलबे के कारण मार्ग से गुजरना जोखिमपूर्ण हो सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित