नयी दिल्ली , फरवरी 26 -- किफायती फूड डिलिवरी ऐप टोइंग ने दिल्ली-एनसीआर में विस्तार की घोषणा की है।
कंपनी ने गुरुवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि अब टोइंग दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद के ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध होगा। यह पुणे, आगरा, वडोदरा, गुवाहाटी, नासिक और नागपुर में पहले से उपलब्ध है।
कंपनी अपने ऐप पर खाद्य पदार्थों की सबसे कम कीमतों का दावा करती है। इसके अलावा, किसी भी ऑर्डर पर कोई पैकेजिंग शुल्क या प्लेटफॉर्म शुल्क नहीं लेती है।
प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि ग्राहक बिरयानी, बर्गर और बाउल जैसे कई व्यंजन 99 रुपये से कम में ऑर्डर कर सकते हैं। ऐप पर दिल्ली-एनसीआर के लोकप्रिय रेस्टोरेंट जैसे पंजाबी अंगीठी, ओम स्वीट्स एंड स्नैक्स, बिकानेरवाला, ला पिनोज़ पिज़्ज़ा, मिठास, हीरा स्वीट्स, रोल्सकिंग, केएफसी, बेहरोज बिरयानी, बेकिंगो और कैलिफोर्निया बरीटो उपलब्ध हैं। इस पर उत्तर भारतीय खाना, बिरयानी, चाइनीज, मिठाइयां और पसंदीदा फास्ट फूड जैसे पिज्जा, बर्गर और मोमोज सहित कई तरह के खाने के विकल्प मिलते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित