पटना , जुलाई 28 -- ाजधानी पटना के प्राकृतिक सौंदर्य को नई पहचान देने के लिए बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) ने एक महत्वाकांक्षी मेगा प्लान तैयार किया है। इसके तहत शहर के तीन प्रमुख क्षेत्रों किदवईपुरी, मीठापुर और पाटलिपुत्र में अत्याधुनिक पार्क विकसित किए जाएंगे। लगभग Rs.4.76 करोड़ की लागत से बनने वाले ये पार्क केवल हरियाली बढ़ाने तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि नागरिकों को स्वास्थ्य, मनोरंजन और प्रकृति के बीच सुकून के पल बिताने का एक नया सार्वजनिक स्थान भी उपलब्ध कराएंगे।
बुडको के अधिकारियों के अनुसार, प्रत्येक पार्क को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। यहां आकर्षक तालाब, सेल्फी प्वाइंट, योगा शेड, सुंदर लैंडस्केपिंग, बैठने की सुविधाएं और हरित वातावरण विकसित किया जाएगा, जिससे लोग मॉर्निंग वॉक, योग, व्यायाम और परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय का आनंद ले सकें। मीठापुर में बनने वाला पार्क 138 मीटर लंबा और 27 मीटर चौड़ा होगा, जबकि किदवईपुरी में 36 मीटर लंबा और 32 मीटर चौड़ा पार्क विकसित किया जाएगा।
पाटलिपुत्र में बनने वाला पार्क अपनी आधुनिक और आकर्षक सुविधाओं के कारण राजधानी का प्रमुख आकर्षण बनने की ओर अग्रसर है। लगभग Rs.1.22 करोड़ की लागत से विकसित होने वाले इस पार्क में भव्य वाटर फाउंटेन, सुव्यवस्थित वॉकिंग पाथवे, हाई-मास्ट लाइटिंग और आकर्षक हरित सज्जा की व्यवस्था की जाएगी। बच्चों के लिए आधुनिक खेल उपकरण लगाए जाएंगे, ताकि वे सुरक्षित वातावरण में खेल सकें और उनका शारीरिक विकास भी हो सके।
वहीं पाटलिपुत्र में बनने वाले पार्क में बिहारी पारंपरिक की झांकी भी दिखेगी। पार्कों के सुंदरता के लिए मधुबनी पेंटिंग का इस्तेमाल किया जायेगा। पार्क को 1.22 करोड़ की लागत से 32 मीटर लंबा व 17 मीटर चौड़ा बनाया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित