नैनीताल , सितंबर 21 -- उत्तराखंड चुनाव आयोग ने ऊधमसिंहनगर जिले की किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका के अध्यक्ष एवं सदस्यों के चुनाव की मतगणना को अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दिया है।

आयोग ने इस संबंध में शहरी विकास विभाग को संशोधित निर्वाचन अधिसूचना शीघ्र जारी करने के लिए पत्र भेजा है।

राज्य चुनाव आयुक्त सुशील कुमार की ओर से शहरी विकास विभाग के सचिव को भेजे पत्र में कहा गया है कि किच्छा और सिरौलीकलां नगर निकायों के चुनाव को लेकर उच्च न्यायालय में दायर याचिकाओं के संदर्भ में अगले आदेश तक प्रक्रिया स्थगित रखने के निर्देश दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित