गोरखपुर , अगस्त 22 -- पूर्वोत्तर रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए तत्काल प्रभाव से 55331/55332 कासगंज-अछनेरा-कासगंज सवारी गाड़ी का गढ़ी बेरी स्टेशन पर 01 मिनट का अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता नरे शनिवार को बताया कि इसकेफलस्वरूप तत्काल प्रभाव से 55331 कासगंज-अछनेरा सवारी गाड़ी गढ़ी बेरी स्टेशन पर 08.32 बजे पहुँचकर 08.33 बजे छूटती है तथा 55332 अछनेरा-कासगंज सवारी गाड़ी गढ़ी बेरी स्टेशन पर 10.32 बजे पहुँचकर 10.33 बजे छूटती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित