वाराणसी , मई 24 -- राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान, जायस, अमेठी में कुलसचिव (डेपुटेशन) के पद पर कार्यरत तथा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (काशी हिंदू विश्वविद्यालय), वाराणसी के संयुक्त कुलसचिव (प्रशासन) राजन श्रीवास्तव का चयन काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के कुलसचिव पद पर हो गया है। उनकी इस नियुक्ति को उच्च शिक्षा प्रशासन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
लगभग तीन दशकों के समृद्ध प्रशासनिक अनुभव से संपन्न श्री राजन श्रीवास्तव उच्च शिक्षा प्रशासन एवं वित्तीय प्रबंधन के क्षेत्र में अपनी दक्षता, कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी में विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक एवं वित्तीय दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। वे आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी में कार्यवाहक कुलसचिव के रूप में लगभग साढ़े चार वर्षों तक, 7 जुलाई 2025 तक, अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित