वाराणसी , सितंबर 9 -- उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित रुद्राक्ष अंतरराष्ट्रीय सहयोग एवं सम्मेलन केंद्र में बुधवार को 'राष्ट्रीय पोषण माह-2026' का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य, अनुपमा जायसवाल, सावित्री ठाकुर, अंजलि राजभर सहित विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
'सही पोषण, देश रोशन' और 'हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी' की थीम पर आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं, माताओं, बच्चों, किशोरियों और परिवारों में पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों को सुदृढ़ करने के साथ ही कुपोषण की समस्या से निपटने के लिए जनभागीदारी को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित