वाराणसी , अगस्त 16 -- उत्तर प्रदेश में वाराणसी के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने रविवार को लगभग 350 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन गंजारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को शेष कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान परियोजना अधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि स्टेडियम के अधिकांश निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं। केवल डमरू परियोजना का कार्य शेष है, जिसे 15 अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा बाह्य विकास कार्य 80 प्रतिशत से अधिक पूर्ण हो चुका है और इसे सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित