वाराणसी , अप्रैल 20 -- धार्मिक नगरी काशी में अब श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा के दर्शन और गंगा में आस्था की डुबकी लगाने वालों को अपने सामान की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। कपड़े हों या महंगे सामान, इन सबको सुरक्षित रखने के लिए सरकार विश्वनाथ मंदिर और घाटों के आसपास डिजिटल लगेज लॉकर लगवाने जा रही है। इन डिजिटल लॉकरों में मोबाइल से लेकर सूटकेस तक सुरक्षित रखा जा सकेगा। लॉकर के इस्तेमाल के लिए डिजिटल भुगतान की सुविधा भी रहेगी।
काशी में अब जल्द ही डिजिटल लगेज लॉकर की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। जहां अपने कीमती सामान और कपड़ों को रखकर यात्री बेफिक्र घाटों पर घूम सकेंगे, गंगा स्नान कर सकेंगे और काशीपुराधिपति समेत अन्य मंदिरों में दर्शन कर सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित