वाराणसी , फरवरी 25 -- उत्तर प्रदेश की धार्मिक और आध्यात्मिक नगरी काशी में प्रतिदिन हजारों देशी-विदेशी पर्यटक आते हैं। मंगलवार को एक मैक्सिकन जोड़े ने अस्सी घाट के सामने नाव पर वैदिक रीति-रिवाज से विवाह संपन्न किया। मंत्रों की गूंज के बीच भारतीय परिधान में सजे विदेशी जोड़े सात जन्मों के बंधन में बंध गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित