वाराणसी , मार्च 14 -- धार्मिक नगरी काशी में दर्शन-पूजन के लिए आने वाले हजारों भक्त प्रतिदिन 'काशी अन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र ट्रस्ट' में माता का प्रसाद ग्रहण करते हैं। लेकिन वर्तमान में एलपीजी गैस की भारी किल्लत के चलते मंदिर की एक शाखा की रसोई को बंद करना पड़ा है। प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद शनिवार को माँ अन्नपूर्णा के अन्नक्षेत्र में श्रद्धालुओं को भोजन उपलब्ध नहीं हो सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित