वाराणसी , अप्रैल 6 -- धार्मिक नगरी काशी में कुछ दिनों पहले गंगा में नाव पर बिरयानी पार्टी कर अवशेष गंगा में फेंकने का मामला सुर्खियों में रहा था। अब सोमवार को एक नया मामला सामने आया है, जिसमें नाव पर बीयर पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है।
सहायक पुलिस आयुक्त डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है। चिन्हित लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित