वाराणसी , नवंबर 07 -- वाराणसी के अखरी-भिखारीपुर मार्ग (वाराणसी-अदलपुरा-चुनार मार्ग) पर बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से 14.89 करोड़ रुपये की लागत से स्टॉर्म वाटर ड्रेन लाइन का निर्माण कराया जा रहा है। करीब 4.5 किलोमीटर लंबी इस परियोजना का निर्माण कार्य प्रगति पर है। विभाग का दावा है कि परियोजना पूरी होने के बाद क्षेत्र में जलनिकासी की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।
पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-1 के अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि अखरी-भिखारीपुर मार्ग के आसपास तेजी से विकसित हो रहे शहरी क्षेत्र में पर्याप्त जलनिकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए स्टॉर्म वाटर ड्रेन लाइन परियोजना स्वीकृत की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित