कोलकाता , जुलाई 25 -- पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार को कालीघाट तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेताओं को हिरासत में लिये जाने पर स्कूटर से लालबाजार पहुंचीं।
तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद (टीएमसीपी) के कालीघाट गुट ने परीक्षा प्रश्न पत्र लीक के विरोध में पद्मपुकुर से मौलाली तक सीआईटी रोड होते हुए मार्च निकालने की योजना बनाई थी। दोपहर से ही समर्थक पद्मपुकुर में जुटने लगे थे और वहां श्री कुणाल घोष, श्री बैश्वानर चट्टोपाध्याय और सुश्री डोला सेन जैसे नेता मौजूद थे। कालीघाट गुट का दावा था कि कोलकाता पुलिस ने शुरू में जुलूस की अनुमति दी थी लेकिन शुक्रवार की रात कालीघाट टीएमसीपी अध्यक्ष प्रियंका अधिकारी को ईमेल भेजकर अनुमति वापस ले ली। पुलिस ने शुक्रवार को छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा का हवाला दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित