कोटा , फरवरी 16 -- राजस्थान में कोटा जिले के सिमलिया थाना क्षेत्र में सोमवार को कोटा ग्रामीण पुलिस ने बारां-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर एक कार से 150 किलो डाेडा-चूरा बरामद किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे पुलिस दल ने सिमलिया टोल के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान बारां की ओर से तेज रफ्तार में एक कार आती दिखाई दी। पुलिस को देखते ही कार चालक ने गाड़ी की गति बढ़ा दी और नाकाबंदी तोड़कर भागने की कोशिश की।

तस्करों ने भागने के लिए गाड़ी की रफ्तार बढ़ाई तो तो पुलिस दल ने टायर पर गोली चला दी, जिससे कार अनियंत्रित हो गयी। इस पर पुलिस ने कार को घेर लिया। कार में सवार दो बदमाशों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर कार से 150 किलो डोडा-चूरा बरामद हुआ।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि नशे की यह खेप बारां के रास्ते पंजाब ले जा रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित