चित्तौड़गढ़ , अक्टूबर 27 -- राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक कार से 11 किलो से अधिक अवैध अफीम बरामद करके चालक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने मंगलवार को बताया कि मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत थानाधिकारी चम्पाराम ने सुरतपुरा में नाकाबंदी के दौरान एक कार को रोककर उसकी तलाशी ली ताे उसमें 11 किलो 400 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई।
उन्होंने बताया कि कार चालक रतनलाल धाकड, निवासी ग्राम तुरकड़ी, बेंगू को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित