टिहरी , अक्टूबर, 12 -- उत्तराखंड में टिहरी गढवाल जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत टिहरी पुलिस ने चमियाला क्षेत्र में वाहनों की जांच के दौरान एक कार से छह पेटी अंग्रेजी शराब और चार पेटी बीयर बरामद की है। सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।
टिहरी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्वेता चौबे के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में जिले में नशा मुक्ति अभियान और अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में रविवार देर शाम पुलिस चौकी चमियाला की टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से अवैध शराब और बीयर बरामद की गई ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित