अलवर , अप्रैल 30 -- राजस्थान में अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में एक कार में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों सहित छह लोगों की मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने गुरुवार को बताया कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर बुधवार रात लक्ष्मणगढ़ पुलिस थाना में मौजपुर चैनल पर कार में लगी आग की हुई घटना में चालक विनोद ने भी आज जयपुर के एसएमएस अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह 90 प्रतिशत तक झुलस गया था। इसके बाद हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित