मॉस्को , दिसंबर 22 -- रूसी सेना के लेफ्टिनेंट जनरल फानिल सरवारोव रूस की राजधानी मॉस्को में सोमवार को एक कार धमाके में मारे गये।
श्री सरवारोव की उम्र 56 वर्ष थी और वह सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के अभियान प्रशिक्षण विभाग में तैनात थे। बीबीसी की एक रिपोर्ट में रूस की जांच समिति के हवाले से कहा गया कि श्री सरवारोव की सोमवार सुबह एक कार के नीचे लगाये गये विस्फोटक के धमाके में मौत हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित