भरतपुर , अप्रैल 22 -- राजस्थान में भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र में मलाह पुल के पास बुधवार दोपहर एक कार के अनियंत्रित होकर बिजली के खंभों से टकराने से कार में सवार दो व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गए।
जिन्हें थाना पुलिस ने 108 एम्बुलेंस के जरिए आरबीएम अस्पताल भरतपुर के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस जाप्ता के साथ मौके पर पहुचेथानाधिकारी सतीश भारद्वाज ने बताया कि दुर्घटना के दौरान बिजली के खम्बों के क्षतिग्रस्त हो जाने से एहतियात के तौर पर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद करवा दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार में सवार घायलों की पहचान कन्हैया और जंगी के रूप में हुई है। दोनों को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया है।
सूत्रों ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण गाड़ी अचानक असंतुलित हो गई और मलाह पुल के डिवाइडर को पार करते हुए नीचे लगे बिजली के खंभों में जा घुसी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित