उदयपुर , मई 14 -- राजस्थान में उदयपुर जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र के मारूवास गांव में गुरुवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि राठौडों का गुड़ा निवासी अंबू सिंह राजपूत (25) गुरुवार को तुला की ओर से अपने घर पर आ रहा था। इसी दौरान सामने से आई तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। इससे अंबू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अंबूसिंह को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित