नरसिंहपुर , जून 22 -- मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा थाना क्षेत्र में कार की टक्कर से एक बाइक चालक युवक की मृत्यु हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सिहोरा पुलिस चौकी अंतर्गत बम्होरी खेड़ा निवासी विधान कौरव (19) बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित