भरतपुर , सितम्बर 05 -- राजस्थान में भरतपुर के बयाना कस्बे में शनिवार को एक कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक शिक्षिका गम्भीर रूप से घायल हो गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरमुख नगर भगवती कॉलोनी की निवासी अर्चना शर्मा (45) स्कूटी से अपने स्कूल राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल कारबारी जा रही थीं। कॉलोनी से निकलकर जैसे ही वह रीको मार्ग, मुख्य सड़क पर पहुंचीं भरतपुर की ओर से आई एक तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी।

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयीं। गंभीर हालत में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित