भरतपुर , अप्रैल 20 -- राजस्थान के डीग में एक सड़क दुर्घटना में तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल हो गई।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रजनी (32) अपनी भतीजी कनक (तीन) को गोद में लेकर परचून की दुकान से घर जा रही थीं। इसी दौरान एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस पर दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने कनक को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि रजनी को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया। घटना के बाद चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सोमवार सुबह शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित