बारां , मार्च 16 -- राजस्थान में बारां के कोतवाली थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर कार की चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गयी है और एक व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि रविवार रात शंकर केवट (11) एक व्यक्ति इंद्रजाल पांचाल (45) के साथ पैट्रोल पम्प के पास सड़क पार कर रहा था कि उसी दौरान वे तेजी से आ रही कार की चपेट में आ गये। इससे बालक शंकर की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पांचाल घायल हो गया। उसे उपचार के लिये कोटा भेजा गया है।

सूत्रों ने बताया कि इंद्रजाल पांचाल बालक का अपहरण करके ले जा रहा था उसी दौरान वे हादसे का शिकार हो गये। पुलिस इंद्रपाल पांचाल के होश में आने का इंतजार कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित