भरतपुर , अप्रैल 02 -- राजस्थान में भरतपुर के चिकसाना थाना क्षेत्र में समासपुर गांव में गुरुवार को कार की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई जबकि दो युवक घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसे के बाद कार मौके पर ही छोड़कर चालक फरार हो गया जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

मृतक की पहचान अनुराग (16) के रूप में हुई है। घायल नवीन एवं भोला को इलाज के लिए आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित