अलवर , फरवरी 23 -- राजस्थान में अलवर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को सड़क किनारे पैदल जा रही एक महिला की एक कार की चपेट में आने से मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोना देवी (55) हनुमान सर्किल के पास एक बैंक में फाइल पर हस्ताक्षर करने आई थी। बैंक में काम देरी होने के कारण वह पैदल ही अपने घर देवखेड़ा के लिए रवाना हो गई। शाम करीब छह बजे तिराया सड़क मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी।

पुलिस ने बताया कि उसे आसपास के लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित