जयपुर , जुलाई 20 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जीरो टॉलरेंस की नीति पर बल देते हुए कहा है कि कार्यों में लापरवाही, अनियमितता एवं भ्रष्टाचार को किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे अधिकारियों एवं कार्मिकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

श्री शर्मा सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में राज उन्नति की सातवीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं एवं परिवेदनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि हर परियोजना समय पर पूरी हो और जनता को उसका समय पर लाभ मिले। इसमें किसी भी तरह की कोताही स्वीकार नहीं होगी।

बैठक में मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिये। साथ ही ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों के संचालन की तिथि 31 अगस्त तक बढ़ाये जाने के भी निर्देश दिये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित