पटना , अगस्त 29 -- िज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अधीन राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों, राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों एवं राज्य प्रावैधिकी शिक्षा परिषद, पटना में कार्यालय परिचारी के पद पर नियुक्ति के लिए बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) की ओर से विज्ञापन संख्या-02/2022 के तहत अनुशंसित सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों का सत्यापन किया जाएगा।विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र एवं अन्य संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन 10 और 11 सितंबर 2026 को बिहार काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी, तारामंडल, बेली रोड, पटना के सभागार में होगा।
सभी संबंधित सफल अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर अपने प्रमाण-पत्रों का सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया है। अभ्यर्थियों को आवश्यक प्रमाण-पत्र एवं दस्तावेज मूल रूप में प्रस्तुत करने होंगे। मूल दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर अभ्यर्थिता रद्द की जा सकती है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि अपूर्ण अभिलेख अथवा निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने के कारण उत्पन्न होने वाली प्रशासनिक कठिनाइयों के लिए संबंधित अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे। प्रमाण-पत्र सत्यापन से संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को वेबसाइट का देख कर उसके अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित