मुंबई , जुलाई 21 -- फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन अपने करियर का पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने के बाद भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन पहुंचे।कार्तिक आर्यन ने अपने माता-पिता के साथ महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन कर ईश्वर के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्तिक ने मंदिर में आयोजित पवित्र शयन आरती में भाग लिया और नंदी हॉल में हाथ जोड़कर प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने गर्भगृह में बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उनकी इस आध्यात्मिक यात्रा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन पर प्रशंसक अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि कार्तिक आर्यन को फिल्म 'चंदू चैंपियन' में मुरलीकांत पेटकर की भूमिका निभाने के लिए 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान मिला है। भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित इस बायोपिक में कार्तिक के अभिनय और शारीरिक परिवर्तन की व्यापक सराहना की गई। यह उनके फिल्मी करियर का पहला राष्ट्रीय पुरस्कार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित