डेहरी आन सोन , मार्च 12 -- )डेहरी मुफसिल थाना क्षेत्र के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के ला कॉलेज की एक छात्रा ने गुरुवार को हॉस्टल में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली हैlसूत्रों के अनुसार कानून की पढाई कर रही पांचवे समेस्टर की छात्रा प्रियंका आज क्लास करने नहीं गई थीl दोपहर में जब उसकी रूम की छात्राए पहुंची तो दरवाजा बंद थाl कमरे के अन्दर झाँकने पर उसे पंखे में लटके हए देखा गयाlघटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची ने कमरे का ताला तोड़ कर शव को बरामद किया, जहाँ उसे एक सुसाइड नोट भी बरामद मिला, जिसके बारे में पुलिस ने कुछ भी नहीं बताया है lथानाध्यक्ष नितेश कुमार के अनुसार मृत छात्रा कैमूर जिले के चाँद थाना क्षेत्र के बेरी पेरियार गांव की निवासी है l पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया गया है l जानकारी के अनुसार एक माह पूर्व उसकी सगाई हुई थीlपुलिस अधीक्षक (एसपी) रौशन कुमार के अनुसार डेहरी मुफासिल थाना कीपुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर है। उन्होंने कहा कि परिजनों व साथियों के बयान और तकनीकी अनुसंधान के बाद अद्यतन जानकारी दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित