कानपुर , मार्च 24 -- कानपुर में विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे का दो दिवसीय प्रवास निर्धारित किया गया है, जिसके तहत वे संगठनात्मक गतिविधियों और रामोत्सव कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे।

प्रान्त मंत्री राजू पोरवाल ने मंगलवार को बताया कि प्रवास के दौरान "जहां समिति, वहां कार्यक्रम" की भावना के तहत आयोजित हो रहे रामोत्सव कार्यक्रमों का विस्तृत आकलन किया जाएगा तथा आगामी आयोजनों की रूपरेखा पर चर्चा होगी। साथ ही विभिन्न बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन भी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 27 मार्च को श्री परांडे नगर में आयोजित विभिन्न शोभायात्राओं में शामिल होकर रामभक्तों का उत्साहवर्धन करेंगे। 28 मार्च को वे विद्या वाचस्पति भगिनी बंधुओं के साथ संवाद, सिख समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ बैठक तथा बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में पत्रकार सम्मेलन करेंगे।

इसके अतिरिक्त वे रामोत्सव के प्रमुख कार्यक्रम में भी सहभागिता करेंगे और समाज में समरसता तथा सांस्कृतिक जागरण का संदेश देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित