कानपुर , मार्च 16 -- उत्तर प्रदेश में कानपुर के फीलखाना क्षेत्र में सोमवार सुबह गंगा नदी में एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह करीब पौने 11 बजे सूचना प्राप्त हुई कि गुप्तार घाट पर गंगा नदी में एक अज्ञात शव किनारे आ लगा है। सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया, मगर पहचान नहीं हो सकी। उन्होने बताया कि शव लगभग 15-20 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है जो संभवतः नदी में कहीं दूर से बहकर किनारे आया है। सूचना पर फील्ड यूनिट द्वारा मौके का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलन किया गया। तत्पश्चात पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है तथा मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित