कानपुर , अक्टूबर 05 -- उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के सचेन्डी क्षेत्र में सोमवार को एक व्यक्ति का शव सड़क किनारे खेत में एक गड्ढे पर पड़ा मिला। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में ग्राम भीसार के बाहर सड़क किनारे खेत के पानी भरे गड्ढे में एक व्यक्ति का शव मिला है जिसकी शिनाख्त केशव (55) पुत्र जगदीश शुक्ला निवासी ग्राम भीसार, थाना सचेन्डी, कानपुर नगर के रूप में हुई है। मृतक अविवाहित था तथा उसके संबंध में परिजनों/स्थानीय लोगों से जानकारी प्राप्त की जा रही है।

उन्होने बताया कि मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए हैं। शव को पंचायतनामा की कार्रवाई के उपरांत पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य जांच के आधार पर मृत्यु के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित