कानपुर देहात , फरवरी 20 -- उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात जिले के शिवली क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक वैन के तालाब में गिरने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गयी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुये शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिये हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कानपुर नगर जिले के कल्याणपुर क्षेत्र का निवासी एक परिवार अपने रिश्तेदार के घर औरैय्या गया था जहां से सभी देर शाम वापस लौट रहे थे कि शिवली क्षेत्र के बैरी सवाई गांव के पास तेज रफ्तार वैन फिसल कर सड़क किनारे तालाब में गिर गयी। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और कड़ी मशक्कत के बाद वैन में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

उन्होने बताया कि हादसे में घायल राजकिशोर,उनकी पत्नी स्नेहलता,हिमांशी और शिव के अलावा कृतिका,कान्हा,सुधांशु और वानी को बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने राजकिशोर,हिमांशी,स्नेहलता और शिव को मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित