बुलंदशहर , सितंबर 20 -- उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सांप के काटने के बाद एक युवक ने घबराने के बजाय सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद किया और उसे लेकर अस्पताल पहुंच गया।

एसपीसटी अभिषेक कुमार अजय ने बताया कि चोला थाना क्षेत्र के निठारी गांव निवासी विपिन पुत्र नेतराम रविंद्रा हैचरी पोल्ट्री फार्म में काम करता है। काम के दौरान सांप ने उसे काट लिया। इसके बाद विपिन ने सांप को पकड़कर डिब्बे में सुरक्षित बंद किया और डिब्बा लेकर कल्याण सिंह मेडिकल अस्पताल पहुंच गया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू कर दिया। विपिन के इस साहस की वहां मौजूद लोगों ने सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित