पटना, अगस्त 08 -- बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने काकोरी कांड में शमिल वीर सपूतों की देशभक्ति को याद करते हुए कहा कि वह घटना स्वतंत्रता संग्राम का अमिट अध्याय है, जिसमें देशभक्ति और बलिदान का अद्वितीय इतिहास लिखा गया।
डॉ. कुमार ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत की नींद उड़ाने वाली इस घटना ने देशभर के युवाओं में राष्ट्रभक्ति, साहस और आत्म बलिदान की अलख जगा दी थी। 09 अगस्त 1925 को क्रांतिकारियों ने लखनऊ के पास काकोरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोक कर सरकारी खजाना लूटा था। काकोरी कांड में अग्रणी भूमिका निभाने वाले राम प्रसाद बिस्मिल, अशफ़ाक उल्ला खान, राजेंद्र लाहिड़ी और ठाकुर रोशन सिंह को फांसी दे दी गई।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सभी देशवासियों के साथ वह उन अमर बलिदानियों को नमन करते हैं, जिन्होंने स्वराज्य और मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित