काकीनाडा , अक्टूबर 30 -- आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर धर्मावरम के पास प्रतीपाडु पुलिस ने 'ईगल टीम' के साथ मिलकर एक कार से लगभग 1.35 करोड़ रुपये मूल्य का 270.750 किलोग्राम गांजा जब्त करके दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक मारुति कार को रोका और आठ बोरी में पैक कर ले जाया जा रहा गांजा बरामद किया। पुलिस ने वाहन और संबंधित दस्तावेज भी जब्त कर लिए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अनकापल्ली जिले के रोलुगुंटा मंडल स्थित बेन्ना भूपालपटनम गांव के निवासी अदिराजू नायडू (24) और पोथुराजू मणिकांत (24) के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित