काकीनाडा , सितंबर 02 -- आंध्र प्रदेश के काकीनाडा शहर से 20 किलोमीटर दूर चोलंगी पेटा के पास बुधवार को दो सड़क परिवहन निगम (आरटीसी) बसों की आमने-सामने टक्कर होने से दो ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गये, जबकि 30 यात्री चमत्कारिक रूप से बच गये।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हुई दोनों बसों में से एक काकीनाडा से अमलापुरम जा रही थी, जबकि दूसरी अमलापुरम से काकीनाडा लौट रही थी। दोनों बसों में पंद्रह-पंद्रह यात्री सवार थे। कोरांगी पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर सत्यनारायण रेड्डी ने बताया कि ड्राइवरों को सरकारी जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए ट्रैफिक ठप हो गया था, जिसे बाद में ट्रैफिक पुलिस ने फंसी हुई गाड़ियों को हटाकर बहाल किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित