हरिद्वार , जुलाई 19 -- उत्तराखंड में हरिद्वार में आगामी कांवड़ मेला-2026 एवं कलियर उर्स मेले को सकुशल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली कलियर पुलिस ने रविवार को क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के तहत बाहरी व्यक्तियों, संदिग्ध लोगों तथा बाहर से आने वाले जायरीनों का गहन सत्यापन किया जा रहा है।

रविवार को कोतवाली कलियर पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर व्यापक अभियान चलाकर किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों और जायरीनों की पहचान संबंधी दस्तावेजों की जांच की। पुलिस टीम ने उनकी गतिविधियों की जानकारी जुटाने के साथ आवश्यक विवरण भी दर्ज किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित