हरिद्वार , जुलाई 18 -- उत्तराखंड के हरिद्वार में कांवड़ मेला-2026 को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह ने शनिवार को बैरागी कैंप पार्किंग और पंतद्वीप पार्किंग का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पार्किंग क्षमता, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ मेले के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो और सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय से पहले पूरी कर ली जाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित