नयी दिल्ली , जुलाई 31 -- पंजाब में आनंदपुर साहिब से आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद मालविंदर सिंह कांग शुक्रवार को अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और उनसे पंजाब में चल रही रेलवे की विकास परियोजनाओं पर चर्चा की।

श्री कांग ने श्री वैष्णव से अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत स्टेशनों के पुनर्विकास सहित राज्य में चल रही रेलवे की विभिन्न विकास परियोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने श्री आनंदपुर साहिब स्टेशन के पुनर्विकास की सराहना की। उन्होंने खालसा की जन्मस्थली के तौर पर इसके महत्व को रेखांकित किया और बताया कि यह पहल कैसे इस क्षेत्र की समृद्ध विरासत, संस्कृति और आध्यात्मिक पहचान को दर्शाती है। बैठक में राज्य में चल रही रेलवे विकास और स्टेशन पुनर्विकास परियोजनाओं पर चर्चा हुई।

श्री कांग ने पंजाब में रेलवे विकास को प्राथमिकता देने और नागरिकों के लिए आधुनिक तथा यात्री-केंद्रित बुनियादी ढांचा सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और श्री वैष्णव का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित