धर्मशाला , मई 12 -- हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन कुल 7,194 नामांकन पत्र दाखिल किए गए और इसके साथ ही तीन दिनों की पूरी प्रक्रिया के दौरान नामांकन भरने वालों का कुल आंकड़ा 19,748 तक पहुंच गया है।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) सचिन ठाकुर ने बताया कि आखिरी दिन (सोमवार) प्रधान पद के लिए 1,406, उप-प्रधान के लिए 1,597 और वार्ड सदस्य के लिए 3,441 नामांकन पत्र भरे गए। इसके अलावा, पंचायत समिति सदस्य के लिए 616 और जिला परिषद सदस्य के लिए 134 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित