यमुनानगर , अक्टूबर 13 -- हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अर्चना गुप्ता मंगलवार को कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और कॉकरोच जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला और कहा कि कांग्रेस सत्ता से दूर रहकर तड़प रही है तथासत्ता हासिल करने के लिए वह सड़कों पर अराजकता फैला रही है।
सुश्री गुप्ता ने एसआईआर के मुद्दे पर रैली निकाली गयी, लेकिन जब दूध का दूध और पानी का पानी हो गया तो कांग्रेस सड़कों पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि चाहे कांग्रेस हो, आम आदमी पार्टी हो या इंडिया गठबंधन, ये सभी विदेशी ताकतों के साथ मिलकर भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन देश की जनता अब इनके मंसूबों को पहचान चुकी है।
कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह कैसा विरोध प्रदर्शन है जिसमें गालियां दी जा रही हैं। महिला पत्रकारों के साथ अभद्रता और बदतमीजी की जा रही है। इस पार्टी में कैसे-कैसे लोग आ गए हैं जो इस तरह की हरकतें कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भारत एक मजबूत लोकतंत्र है, यहां सबकी बात सुनी जाती है। लेकिन अगर विरोध प्रदर्शन के नाम पर गालियां दी जाएंगी तो इससे पूरा देश शर्मसार होता है। ऐसे लोग देश के युवाओं को किस दिशा में ले जाना चाहते हैं।
इस मौके पर अर्चना गुप्ता ने सुधा यादव को राज्यपाल बनाए जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि सुधा यादव एक वरिष्ठ नेता हैं, उन्होंने पहले भी सराहनीय कार्य किये हैं और अब बड़े पद पर रहकर और भी बेहतर काम करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित