जयपुर , मार्च 26 -- राजस्थान में कांग्रेस केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में एलपीजी की कमी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में शुक्रवार को जयपुर के शहीद स्मारक पर धरना प्रदर्शन करेगी।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं मीडिया चेयरपर्सन स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि शहीद स्मारक पर प्रात: 10 बजे श्री डोटासरा के नेतृत्व में विशाल विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस विधायक, विधायक प्रत्याशी, पदाधिकारी विभाग एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों सहित वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित