भोपाल , अक्टूबर 26 -- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भोपाल में भाजपा के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लाठियां लेकर प्रतिकार किए जाने पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

उन्होंने कांग्रेस को 'टपौरी कांग्रेस' बताते हुए कहा कि वह लोकतंत्र में नहीं, बल्कि लट्ठ तंत्र में भरोसा करती है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का लट्ठ हमने 2014, 2019 और 2024 में तोड़ा है। उन्होंने कहा कि 2029 में भी कांग्रेस का लट्ठ तोड़कर पूरी कांग्रेस को इटली विदा करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित