चंडीगढ़ , अक्टूबर 11 -- ) पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं विधायक परगट सिंह ने पदभार संभालने से पहले रविवार तड़के श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब में माथा टेका और पंजाब की खुशहाली, शांति तथा सर्वकल्याण के लिए अरदास की। इस दौरान उनकी पत्नी बरिंदर प्रीत कौर भी उनके साथ थीं।
परगट सिंह ने गुरु साहिब के समक्ष पंजाब की तरक्की और लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि पंजाब की सेवा करना और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने राज्य में एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करने की कामना भी की। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पंजाब की बेहतरी, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और राज्य के उज्ज्वल भविष्य के लिए काम करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित