देवरिया, मई 17 -- कांग्रेस पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और रसोई गैस सिलेंडरों के बढ़ते दामों के विरोध में 18 मई को देवरिया में विरोध प्रदर्शन करेगी।

कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी संजीव कुमार मिश्र ने रविवार को यहां बताया कि देश में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और रसोई गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ने से देश की जनता परेशान हो रही है, वहीं इससे मंहगाई भी बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मानना है कि देश में और मंहगाई बढ़ने से आम जनता पिसेगी। उन्होंने बताया कि इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल रोशन के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता कांग्रेस जिला कार्यालय से सोमवार को प्रातः 11 बजे से कलेक्ट्रेट तक विरोध प्रदर्शन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित